मध्यप्रदेश

घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

शाजापुर। जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के चंदोनी गांव में रविवार सुबह एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता, जो घरेलू कामकाज करती है, ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे वह घर में अकेली थी और सफाई कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी जितेंद्र मालवीय अचानक घर में घुस आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

महिला ने घटना की जानकारी अपने पति और देवर को दी, जिसके बाद परिवार के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button