रानी मुखर्जी और काजोल दुर्गा पूजा पंडाल में देब मुखर्जी को याद कर हुए इमोनशल, अयान पर बरसाया प्यार,

काजोल और रानी मुखर्जी के परिवार की तरफ से एक बार फिर से दुर्गा पूजा पंडाल का आयोजन हुआ। शारदीय नवरात्रि में हर साल ये नजारा देखने को मिलता है लेकिन इस बार देब मुखर्जी की कमी खल रही है।
हर साल शारदीय नवरात्रि में काजोल और रानी मुखर्जी के परिवार की तरफ से दुर्गा पूजा का पांडाल सजाया जाता है और भव्य आयोजन होता है, जहां पर बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचते हैं। इस साल परिवार में तीन सदस्यों के निधन के कारण तनीषा मुखर्जी ने मीडिया से कहा था कि इस साल पूजा में शामिल होना उनके लिए मुश्किल होगा। लेकिन चाचा हमेशा चाहते थे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को खाना खिलाया जाए। भव्य पूजा हो इसलिए इस साल वह इंतजाम कर रहे हैं। अब पांचवे दिन पंडाल में दुर्गा मां पर से पर्दा हटाया गया।
रानी मुखर्जी और काजोल ने मिलकर दुर्गा पूजा पंडाल में मां का स्वागत किया। उन पर फूल चढ़ाए और खुशी जाहिर करते हुए जयकारे लगाए। वहां के तमाम वीडियोज सामने आए हैं। हालांकि हर साल एक्ट्रेस के चाचा देब मुखर्जी इस पूजा में आकर्षण का केंद्र हुआ करते थे। उनके बारे में ज्यादा चर्चा होती थी लेकिन इस साल उनके निधन से पंडाल में भी थोड़ा इमोशनल माहौल देखने को मिला। काजोल जहां उनके बेटे और फिल्ममेकर अयान मुखर्जी को गले लगता दिखीं। उन्हें इमोशनली सपोर्ट करती नजर आईं। वहीं, एक जगह, तनीषा, रानी और काजोल तीनों भावुक नजर आईं और एक-दूसरे के गले से लिपटी दिखीं।



