मनोरंजन

‘रामायण’ से लीक हुआ रणबीर कपूर का लुक, आखिर क्या है सच्चाई? वीडियो देख फैंस हुए कन्फ्यूज

नई दिल्ली. बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में है. कल फिल्म का टीजर वीडियो भी सामने आने वाला है. लेकिन इससे पहले फिल्म का टीजर वीडियो लीक हो गया है. सोशल मीडिया पर आते ही वीडियो ने हलचल मचा दी है.

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की ‘रामायण’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. लेकिन एक दिन पहले ही कहा जा रहा है कि फिल्म का टीजर वीडियो लीक हो गया है.

वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई?

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है. कल यानी 2 अप्रैल को फिल्म का टीजर भी सामने आने वाला है. लेकिन इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे इसका टीजर वीडियो बताया जा रहा है, जिसे देखकर लोग दावा करने लगे कि फिल्म से राम और रावण का लुक लीक हो गया है. लेकिन सच तो ये है कि ये एक फर्जी वीडियो है. जिसे AI की मदद से बनाया गया है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण, साई पल्लवी सीता और सनी देओल को हनुमान बने नजर आ रहे हैं. में दिखाया गया है. वीडियो का वॉइसओवर भी अंग्रेजी है. लोग इस वीडियो को असली समझ बैठे और कुछ ने कहा कि अप्रैल फूल प्रेंक हो गया है. सच तो ये है कि इस वीडियो का रामायण से कोई लेना-देना नहीं है.

बता दें कि कल यानी 2 अप्रैल रणबीर कपूर, साई पल्लवी का लुक वायरल होने वाला है. कल हनुमान जयंती के दिन सुबह 9 बजे टीजर वीडियो रिलीज किया जाएगा. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के टीजर का फैंस जबरदस्त तरीके से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार में नजर आने वाले हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button