अन्य खबरें

राम आने वाले हैं… अब बस 2 दिन, सजधज कर तैयार है अयोध्या, सुरक्षा के भी पुख्ते इंतजाम

Ayodhya Ram Mandir LIVE: अयोध्या राम मंदिर में अब आज और कल रामलला के दर्शन नहीं होंगे, अब 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही दर्शन किए जा सकेंगे. लोगों को अब बस 22 जनवरी इंतजार है, जब विशेष मुहूर्त में रामलला के इस दिव्य विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी.

PTI

Ayodhya Ram Mandir LIVE: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. इससे पहले ही रामलला की कई फोटो वायरल हो गई है. वायरल फोटो में वह भव्य श्रृंगार में हैं. अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं, पूरे मंदिर के सजाया जा रहा है. इस बड़े आयोजन को देखते हुए पूरे अयोध्या में सुरक्षा का चाकचौबंद बंदोबस्त किया गया है.

अब आज और कल अयोध्या में रामलला के दर्शन नहीं होंगे, अब 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही दर्शन किए जा सकेंगे. आज गर्भगृह को 81 कलशों में भरे अलग-अलग नदियों के जल से शुद्ध किया जाएगा. साथ ही वास्तु शांति अनुष्ठान भी होगा. इसके अलावा रामलला के विग्रह का फलाधिवास भी होगा. इन सबके बीच मंदिर में जहां फूलों की सजावट हो रही है वहीं इसे रोशनी से भी सजाया गया है. रोशनी के बाद मंदिर का रूप देखते ही बन रहा है.

अयोध्या राम मंदिर 7 दिवसीय अनुष्ठान में कब क्या-क्या होगा

16 जनवरी: प्रायश्चित और कर्मकुटी पूजन
17 जनवरी: मूर्ति का परिसर प्रवेश
18 जनवरी (सुबह): तीर्थ पूजन, जल यात्रा और गंधाधिवास
18 जनवरी (शाम): औषधधिवास, केसराधिवास और गंधाधिवास
19 जनवरी (शाम): धान्याधिवास
20 जनवरी (सुबह): पुष्पाधिवास
20 जनवरी (शाम): शर्कराधिवास, फलाधिवास

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button