उत्तरप्रदेश

महिला जिसे बांधती थी राखी…उसी ने ही लूट ली आबरु, रातभर किया रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया; फिर कर दिया बदनाम

UP News: यूपी के बुलंदशहर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला को उसके पति का दोस्त होटल में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इतना ही नहीं दरिंदे ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और फिर उसे मोहल्ले में बदनाम कर दिया। पीड़िता ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

जानिए पूरी घटना 
बता दें कि महिला बुलंदशहर के डिबाई की रहने वाली है। उसने बताया कि उसकी अलीगढ़ में रिश्तेदारी है। वह उपचार के लिए यहां आती रहती है। आरोपी कथित मीडियाकर्मी डिबाई दुर्गा प्रसाद चौक निवासी पुनीत शर्मा की उसके पति से दोस्ती है। आरोपी उनके घर भी आता जाता रहता था। पिछले महीने वो  17 जुलाई को अपने बच्चों को लेकर रिश्तेदारी में अलीगढ़ आई थी। इस बात की जानकारी आरोपी को हो गई तो उसने महिला को फोन कर कहा कि उसने उसे उसके पति के बारे में कुछ बताया है। 

आरोपी ने रातभर किया रेप 
आरोपी ने महिला से कहा कि वह अभी रसलगंज पर आ जाए। महिला उस पर विश्वास कर रसलगंज पहुंची। आरोप है कि बातों में लगाकर वह महिला को होटल में कमरा नंबर 302 में ले गया। यहां कमरा उसने अपने व अपनी पत्नी के नाम से बुक कराया। कमरे में ले जाकर उसने महिला को चाकू दिखाया। उसे डराया धमकाया और उसके साथ रातभर रेप किया। साथ में वीडियो बना ली। बाद में ब्लैकमेल किया और अगले दिन भी बुलाया और उसके साथ दरिंदगी की।  महिला ने डिबाई पहुंचकर अपना मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी व्हाट्सएप पर संदेश भेजने लगा।

पति ने की शिकायत तो वीडियो कर दिया वायरल 
महिला ने बताया कि उसने सारी बात अपने पति को बता दी। पति ने आरोपी की शिकायत की तो दरिंदे ने उसका वीडियो मोहल्ले के लोगों को दिखाकर उसे बदनाम कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button