छत्तीसगढ़

कुछ घंटे की बारिश में राजनादगांव जलमग्न, जिला अस्पताल में घुसा पानी

राजनादगांव। शहर में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से कई सड़कें भी नदियों में तब्दील हो गई है. खासकर बसंतपुर और उसके आसपास के इलाके के घरों में गंदा पानी घुस गया. इसके अलावा भारी बारिश के कारण जिला अस्पताल का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया और लगभग सभी वार्डों में घुटने तक पानी भर गया है, जिससे मरीजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

मूसलाधार बारिश के बीच एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया, जिसे भी इसी जलमग्न स्थिति का सामना करना पड़ा. स्थिति इतनी गंभीर है कि अस्पताल की एम्बुलेंस भी पानी में डूब गई है और डॉक्टर घुटनों तक पानी में रहकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं. गौरतलब है कि राजनांदगांव में पिछले दो दिनों से लगातार रुक-रूककर हो रही बारिश ने जिले की शिवनाथ नदी को उफान पर ला दिया है. निचली बस्तियों में पानी भर गया है, जिससे कई परिवार प्रभावित हुए. इस बीच मोगरा बैराज से भी 36 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है. जिला प्रशासन ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है और राहत कार्यों में जुटा हुआ है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button