छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम चुनाव BREAKING : भाजपा ने घोषित किए 70 प्रत्याशी, 14 दिग्गजों का कटा टिकट, नए चेहरों को जगह

रायपुर: भाजपा ने नगर निगम के 70 वार्डों के लिए पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की

भाजपा ने रायपुर नगर निगम के आगामी चुनाव के लिए पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में 70 वार्डों के लिए नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी ने 14 मौजूदा पार्षदों को टिकट से वंचित कर दिया है। इसके अलावा महापौर की रेस में शामिल सीमा साहू सहित अन्य प्रमुख नामों को भी टिकट नहीं दिया गया।

इन प्रमुख नामों का टिकट कटा:

वार्ड 7: सुशीला धीवर

वार्ड 10: विश्वदिनी पांडेय

वार्ड 13: तिलक पटेल

वार्ड 15: विनोद अग्रवाल

वार्ड 18: कामिनी देवांगन

वार्ड 22: जयंत सिंह ध्रुव

वार्ड 30: सुमन प्रजापति

वार्ड 33: सीमा साहू

वार्ड 42: मृत्युजंय दुबे

वार्ड 45: सीमा कंदोई

वार्ड 55: रवि ध्रुव

वार्ड 60: सावित्री साहू

वार्ड 63: चंद्रपाल धनगर

वार्ड 70: राजेश ठाकुर


घोषित प्रत्याशी:

रमण मंदिर वार्ड से सूर्यकांत राठौर, महर्षि वाल्मीकि वार्ड से प्रभा मनोज वर्मा और ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड से प्रमोद कुमार साहू को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा ने रायपुर के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस बार पार्टी ने युवा चेहरों और नए नेताओं को मौका देने का फैसला किया है। टिकट वितरण में यह बदलाव पार्टी की नई रणनीति को दर्शाता है।

महापौर पद के लिए उम्मीदवार:

भाजपा ने रायपुर से मीनल चौबे, बिलासपुर से पूजा विधानी और कोरबा से संजू देवी राजपूत को महापौर प्रत्याशी के रूप में उतारा है।

यह चुनाव भाजपा के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों के माध्यम से अपने जनाधार को मजबूत करना चाहती है। पार्टी ने संगठन और चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button