Raipur Filter Plants Exposed: नगर निगम के फ़िल्टर प्लांट में पसरी गंदगी, IBC24 की पड़ताल में बड़ा खुलासा- खतरे में राजधानीवासियों की जिंदगी

रायपुर: Raipur Filter Plants Exposed: राजधानी रायपुर की जनता जिस पानी पर अपनी सेहत का भरोसा करती है वही पानी अब खतरे का कारण बनता जा रहा है। IBC24 की विशेष पड़ताल में नगर निगम के फ़िल्टर प्लांट्स की चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जो साफ तौर पर लापरवाही और अनदेखी की पोल खोलती हैं।
फ़िल्टर प्लांट में गंदगी का आलम
Raipur Filter Plants Exposed: शहर को पीने का पानी सप्लाई करने वाले फ़िल्टर प्लांट्स में महीनों से सफाई नहीं हुई है। कई फ़िल्टर बेड में इतनी अधिक गंदगी जमा हो चुकी है कि उनमें जलकुंभी उग आई है। कुछ बेड्स में तो काई और कीड़े भी बड़ी मात्रा में पनपते पाए गए हैं, जो पानी की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं।
क्लैरिफायर मशीनें भी बंद
Raipur Filter Plants Exposed: जांच के दौरान दो महत्वपूर्ण प्लांट्स में गाद हटाने के लिए जरूरी क्लैरिफायर मशीनें बंद पाई गईं। यह स्थिति पानी को शुद्ध करने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े करती है और यह दर्शाती है कि वर्षों से रखरखाव में भारी लापरवाही बरती जा रही है।



