अंतर्राष्ट्रीय

चीन में बारिश-तूफान ने मचाई तबाही, ढह गया हाईवे का हिस्सा, 24 लोगों की हुई मौत

चीन में भारी बारिश ने कहर मचा रखा है. दक्षिणी चीन में बुधवार ( 1 मई ) को राजमार्ग का एक हिस्सा ढह जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई. चीन के सरकारी मीडिया की ओर से यह जानकारी दी गई है. बताया जा रहा है, कि राजमार्ग का 17.9 मीटर (58.7 फीट) हिस्सा ढह जाने से 18 कारें ढलान से नीचे गिर गईं.
ग्वांगदोंग प्रांत के मीझोऊ शहर के अधिकारियों ने बताया कि हादसा आधी रात के बाद करीब 2 बजे हुआ है. तो वहीं, चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक बुधवार दोपहर तक मृतकों की संख्या 24 हो गई है, और कहा जा रहा है, कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है.

मौजूदा लोगों ने बताया सच


बताया जा रहा है, कि बीते दो हफ्तो में ग्वांगदोंग प्रांत के हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जिससे बाढ़ जैसे पैदा हालात हो गए हैं. मीझोऊ के कुछ गांवों में अप्रैल में बाढ़ आई और हाल के दिनों में शहर में भारी बारिश हुई है. वहां मौजूद लोगों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने सड़क का हिस्सा ढहने के तुरंत पहले ही वहां से गुजरते समय तेज आवाज सुनी और अपने पीछे कई मीटर चौड़ा गड्ढा बनते देखा.

30 लोगों को पहुंचाया अस्पताल


चीन के स्थानीय मीडिया की ओर से दिखाए गए वीडियो और तस्वीरों में घटनास्थल पर धुंआ और आग दिखाई दे रही है. आग की लपटों में राजमार्ग पट्टी नीचे की तरफ झुक रही है. राजमार्ग से नीचे की ओर जाने वाली ढलान पर ध्वस्त हो चुकी कारों का ढेर भी देखा जा सकता था. सड़क के टूटे हुए हिस्से के साथ ही राजमार्ग के नीचे की जमीन भी धंसी हुई दिखाई दे रही है. सीसीटीवी के मुताबिक बताया जा रहा है, कि बचाव कर्मियों ने 30 लोगों को अस्पताल पहुंचाया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button