स्वास्थ्य

बारिश की नमी बन सकती है स्किन की दुश्मन, कैसे रखें खुद को सेफ

मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ सहित अन्य जनपदों के अगर बात की जाए तो लगातार बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है. जिससे आम जीवन भी काफी प्रभावित हो रहा है. घंटों तक बारिश में भीगने के कारण लोगों को त्वचा से संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ा है. जिसके लिए वह लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में संचालित चर्म रोग विभाग में अपना इलाज कराते हुए दिखाई दे रहे हैं. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए लोकल 18 की टीम द्वारा लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ में संचालित चर्म एवं गुप्त रोग विभागाध्यक्ष डॉ अमरजीत सिंह वर्मा से खास बातचीत की.

फंगस की बढ़ जाती है समस्याएं

लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए डॉक्टर अमरजीत सिंह वर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में जिस तरह से बारिश का सिलसिला हो रहा है. इसकी वजह से त्वचा में फंगस से संबंधित बीमारियां बढ़ जाती है. जिसमें त्वचा पर छोटे-छोटे रेड कलर के दाद बनने लगते हैं. फिर उनमें खुजली की समस्या भी आती है. जिसे खुजाने पर और भी ज्यादा समस्या बढ़ जाती हैं. इसीलिए अगर ऐसी किसी को भी समस्या हो रही है. तो वह खुद से डॉक्टर बनने के बजाय लाल लाल मेडिकल कॉलेज में आकर दिखा सकते हैं या फिर त्वचा एक्सपर्ट को दिखाएं, क्योंकि देरी करने पर कई बार यह समस्या काफी विकराल हो जाती है. जिसका ट्रीटमेंट फिर काफी लंबे समय तक चलता है.

उन्होंने बताया अगर आप भी बारिश में भीग गए हैं. तो घर जाकर पहले स्वच्छ जल से स्नान करने के पश्चात अपने शरीर को अच्छे से साफ करें. उसके बाद कपड़ों को पहनें. क्योंकि शरीर पर अगर नामी रह जाती है. तो उसे फंगस की संभावनाएं बढ़ जाती है. इसलिए शरीर के किसी भाग पर पानी न रहे. इसका विशेष रूप से ध्यान रखें. इसके साथ ही अगर आपको त्वचा से संबंधित समस्या हो गई है. तो मेडिकल स्टोर से खुद से दवाई लाने की बिल्कुल भी कोशिश ना करें. क्योंकि सभी की त्वचा अलग-अलग होती है. ऐसे में एक्सपर्ट को दिखाने के बाद अगर आप दवाइयां का उपयोग करेंगे. तो आप जल्दी ठीक हो जाएंगे, क्योंकि कई बार गलत दवाएं भी त्वचा से संबंधित समस्याओं को काफी विकराल कर देती है.

बताते चलें कि लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज सहित जिला अस्पताल में मरीज की संख्या में इजाफा हो गया है. जो की फंगस सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों से परेशान हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button