रोजगार

Railway Jobs 2024: रेलवे में निकली भर्ती, इस डेट से पहले करना होगा अप्लाई

RRC Railway Jobs 2024: आरआरसी रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर भर्तियां निकाली हैं. जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट rrcmas.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस अभियान के जरिए दक्षिणी रेलवे लेवल-1 और लेवल-2 के पदों पर स्काउट्स एंड गाइड कोटा से भर्ती करेगा.

वैकेंसी डिटेल्स: इस अभियान के जरिए दक्षिणी रेलवे में 14 पद और आईसीएफ में 3 पद भरे जाएंगे.

योग्यता: भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार जरूरी शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा की डिटेल्स नोटिफिकेशन के जरिए चेक कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया: इन पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 40 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे एक सवाल निबंधात्मक होगा.

आवेदन शुल्क: रेलवे स्काउट्स एंड गाइड कोटा की भर्ती में उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 400 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 250 रुपये जमा करने होंगे।

लास्ट डेट: आवेदन करने वाले उम्मीदवार 20 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button