राजनीति

Rahul Gandhi in Mumbai: ‘EVM-ED और CBI में है राजा की आत्मा’, न्याय यात्रा खत्म कर राहुल बोले – मुझसे डरते हैं मोदी

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है। वहीं आज कांग्रेस नेता और वायनाड के सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मुंबई में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा खत्म कर दी है। इस मौके पर मुंबई के ही शिवाजी पार्ट में एक अहम रैली की गई है, जिसमें बीजेपी विरोधी विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के कई नेता भी शामिल हुए और इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर करारा हमला बोला। राहुल ने पीएम मोदी (PM Narendra Modi) को राजा बताते हुए कहा कि राजा की आत्मा ईवीएम, सीबीआई और ईडी में बसती है।

राहुल गांधी ने अपनी दोनों यात्राओं को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले साल हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की। अगर मैं आपसे 2004, 2010, 2014 में पूछता कि मुझे 4 हजार किमी कन्याकुमारी से कश्मीर चलना पड़ेगा, ऐसा सोच भी नहीं सकता था। ये यात्रा हमें क्यों करनी पड़ी? देश का कम्युनिकेशन सिस्टम, मीडिया या सोशल मीडिया, देश के हाथ में नहीं है। जनता के मुद्दे बेरोजगारी, हिंसा, नफरत, महंगाई, किसानों, अग्निवीर के मुद्दे आपको मीडिया में नहीं दिखेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि हमको ये यात्रा इसलिए करनी पड़ी, क्योंकि कोई और चारा नहीं था। देश के ध्यान को पकड़ने के लिए हमने यह यात्रा की है। सिर्फ राहुल गांधी नहीं चला, हिंदुस्तान का पूरा विपक्ष, कई नेता इस यात्रा में शामिल हुए। सोशल मीडिया में भी किसी ने कहा- सोशल मीडिया रास्ता है, लेकिन ये सच नहीं है।

करोड़कांग्रेस छोड़ने वाले लोग रोते हैं
बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि किसी ने कहा कि राजा की आत्मा EVM, CBI, ED, इनकम टैक्स में है। इसी राज्य के एक वरिष्ठ नेता कांग्रेस छोड़ते हैं और मेरी मां से रोकर कहते हैं कि मुझे शर्म आ रही है कि इस शक्ति से लड़ने की हिम्मत नहीं है, मैं जेल नहीं जाना चाहता। ऐसे हजारों लोग डराए गए हैं। शिवसेना, NCP-SCP के लोग यूं ही चले गए? वे सब डरकर बीजेपी में गए हैं।

बता दें कि राहुल गांधी ने अपनी न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू की थी। मणिपुर को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में इसी शक्ति ने सिविल वॉर का माहौल बना रखा है। मैंने सोचा कि यात्रा वहीं से शुरू होगी और धारावी में खत्म होगी। मुंबई टैलेंट का केंद्र है। यही शक्ति एकसाथ लोगों को बर्बाद करने में लगी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button