डायबिटीज से लेकर कैंसर के खतरे को दूर करने के लिए रागी किसी खजाना से कम नहीं

रागी एक सर्वश्रेष्ठ अनाज है जो सुनहरे या काले रंग में आता है। यह सरसों के बीज जैसा होता है। एक समय था जब रागी का सेवन मुख्य रूप से ग्रामीणों और गरीब समुदायों द्वारा किया जाता था, लेकिन जैसे-जैसे इसके स्वास्थ्य लाभों को बारे में लोगों को पता चला है तो इसे अमीर लोगों के आहार में भी अपनी जगह बना ली। हालांकि, अब केंद्र सरकार द्वारा बाजरा को बढ़ावा देने के साथ, रागी लगातार महंगी हो गई है, कभी-कभी इसकी कीमत सौ रुपये की हो जाती है।रागी में मौजूद है कई
रागी कैल्शियम, विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर है और हृदय रोग, डायबिटीज और मांसपेशियों के स्वास्थ्य जैसी स्थितियों के लिए फायदेमंद है। अमेरिकन नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (एनसीबीआई) का शोध कैंसर के खतरों को कम करने की इसकी क्षमता पर प्रकाश डाला है। आइए आपको रागी के फायदे बताते है।
रागी में कैल्शियम, जिंक और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। नियमित रुप से इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और इसके अलावा जीवन में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो सकता है
रागी ग्लूटन-फ्री होता है और इस आहार में फाइबर अधिक मात्रा में होती है। जिससे यह कम ग्लाइसेमिक भोजन बनाता है। एक शोध के मुताबिक रागी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। रागी में 0.38% कैल्शियम, 18% फाइबर और 3% फेनोलिक यौगिक होते हैं, जो इसे डायबिटीज विरोधी और ट्यूमर विरोधी बनाते हैं।
एनसीबीआई के शोध के अनुसार, रागी में कैंसर से लड़ने गुण होते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। अध्ययन में पता चला है कि रागी में मौजूद फेनोलिक यौगिक पेट के कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इतना ही नहीं, रागी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व कोशिकाओं से मुक्त कणों को भी कम करता है, इससे ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है, इससे कैंसर कोशिकाओं का बढ़ना मुश्किल हो जाता है।
हेल्थलाइन के मुताबिक, रागी में मौजूद फाइबर पेट में एक चिपचिपे पदार्थ में बदल जाता है, जो फैट्स के जमाव से जुड़ जाता है। इसके सेवन से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल का खतरा कम होता जाता है। अध्ययन के मुताबिक रागी के सेवन से ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद करता है।
शोध के मुताबिक, रागी में मौजूद फेनोलिक यौगिक त्वचा को चमकदार बनाता है। इसके अलावा शारीरिक कार्यों को भी तेज करता है। रागी के खाने से उम्र बढ़ने के प्रभावों को भी कम करता है।


