छत्तीसगढ़

बेबीलॉन में जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई पर उठे सवाल,हाई प्रोफाईल मामला 2 घंटे में रफादफा कर दिया , होटल की भूमिका भी संदिग्ध

 रायपुर। वीआईपी रोड पर स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल में देर रात तेलीबांधा पुलिस ने छापेमारी कर लाखों रुपये के जुए के साथ 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया और मौके से करीब 2 लाख रुपये नगद और ताश की पत्तियां जब्त कीं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठ खड़े हो रहे हैं, क्योंकि पुलिस ने जुआरियों की पहचान को गोपनीय रखते हुए कार्रवाई का श्रेय लिए बिना 2 घंटे के भीतर पूरे मामले को रफादफा कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, जुए के इस फड़ में शामिल जुआरियों में आधा दर्जन से अधिक शहर के प्रतिष्ठित सराफा कारोबारियों के सुपुत्र थे, जिनका शहर में ठीक-ठाक रसूख है। कुछ आरोपियों के संबंध राजनीतिक दलों के फाइनेंसरों से भी बताए जा रहे हैं। इसी कारण पुलिस ने उन्हें वीवीआईपी ट्रीटमेंट देते हुए थाना से ही छोड़ दिया। सूत्रों का यह भी कहना है कि जुए की फड़ में करीब 20 लाख रुपये की नगदी रखी गई थी, लेकिन आरोपियों के रसूख के चलते पुलिस ने केवल 2 लाख रुपये की जब्ती ही दिखाई।

नाम उजागर करने से क्यों कतरा रहे वरिष्ठ अधिकारी ?

गौरतलब है कि इस मामले में हाई प्रोफाइल लोगों की संलिप्तता उजागर होने के बावजूद न तो उनके नाम जारी किये गए और न ही तस्वीरें, पुलिस जुआरियों को होटल बेबीलॉन कैपिटल से डिटेन कर सीधे तेलीबांधा थाना लेकर पहुंची, जिसके बाद जुआरी बारी-बारी से थाने से बाहर निकल गए। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी दबी जुबान से कह रहे हैं कि मामला उनके स्तर से कहीं ऊंचा है. इसलिए पुलिस की भारी किरकिरी के बाद भी वरिष्ठ अधिकारी जुआरियों का नाम उजागर करने से कतरा रहे है. अधिकारी तो यह भी कह रहे है कि मामला सहाब लोगो के भी ऊपर का है, वरना हमने तो कार्रवाई की थी, उसका श्रेय लेने में क्यों अच्छा नहीं लगता।

होटल बेबीलॉन कैपिटल पर भी उठे सवाल

बता दें कि होटल बेबीलॉन कैपिटल पर भी सवालियां निशान उठ रहे है, क्योंकि अगर एक कमरे में दो लोगों को ठहरने की अनुमति (विशेष परिस्थति में 4) दी जाती है तो फिर एक साथ 10 लोग एक कमरे में बैठकर कैसे जुआ खेल रहे थे और होटल प्रबंधन को कमरे में जुआ खेले जाने की भनक तक नहीं लगी। तेलीबांधा पुलिस ने होटल बेबीलॉन कैपिटल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button