अंतर्राष्ट्रीय

ठंडे बस्ते में Quad समिट! न कोई उत्साह न तैयारी, क्या ट्रंप की हरकतों के कारण टलेगी मीटिंग

नई दिल्ली: चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए बनाए गए QUAD ग्रुप का अब कोई खास महत्व नहीं बचा है। ट्रंप की हरकतों ने इस ग्रुप को ठंडे बस्ते में पहुंचा दिया है। अब यह आशंका जताई जा रही है कि इस साल क्वाड समिट होने की संभावना नहीं है। क्वाड देशों के घरेलू मुद्दे और अमेरिका-भारत और जापान के बीच व्यापारिक मतभेदों के कारण बैठक स्थगित हो सकती है। बता दें कि इस बार बैठक कराने का जिम्मा भारत के पास था।

डोनाल्ड ट्रंप भारत में होने वाली संभावित क्वाड बैठक पर नजर गड़ाए हुए थे। लेकिन उन्होंने खुद भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाकर दोनों देशों के बीच टेंशन पैदा कर दी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों में बैठक की तैयारियां लगभग ठप हो गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि समिट कब होगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति का भारत दौरा मुश्किल

आशंका जताई जा रही है कि इस साल क्वाड समिट की संभावना बेहद कम है। बता दें कि कि ऐसी बैठकों के लिए हफ्तों की तैयारी की जरूरत होती है और बुनियादी तौर-तरीके भी अभी तक तय नहीं किए गए हैं। इसलिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का नवंबर में भारत दौरा बहुत मुश्किल है। खासकर भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जिस तरह से चल रही है, उसे देखते हुए तो यह काफी मुश्किल लग रहा है। कहा जा रहा है कि व्यापार के मुद्दों पर कोई ठोस नतीजा निकलने पर ही यात्रा की संभावना है।

न्यूयॉर्क में भी नहीं हुई क्वाड की बैठक

ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने पिछले महीने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लिया और उनमें से कुछ के बीच द्विपक्षीय बैठकें भी हुईं, लेकिन क्वाड के तहत कोई बैठक नहीं हुई। इसलिए कहा जा रहा है कि क्वाड शिखर सम्मेलन जैसी बैठक से अपेक्षित परिणाम तय करना मुश्किल होगा। सूत्रों के मुताबिक सम्मेलन के लिए बुनियादी व्यवस्थाएं, जैसे होटल के कमरों की बुकिंग अभी तक पूरी नहीं हुई हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button