जरा हट के

बिजली के तारों पर Pull-Ups करता नजर आया शख्स, लोगों की फटी रह गईं आंखें…

Man Pull-Ups On Electric Wires: इंटरनेट की दुनिया बड़ी ही अजीब है यहां कब क्या देखने को मिल जाए कह नहीं सकते. हाल ही में एक ऐसा ही चौंका देने वाला वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी सांसें अटक जाएंगी. वायरल हो रहे इस खतरनाक वीडियो में एक शख्स बिजली के तारों पर पुल-अप्स करता नजर आ रहा है. वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, यह खतरनाक स्टंट उसे जानलेवा जोखिम में डाल सकता था. इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स भी स्तब्ध रह गए हैं. इंस्टाग्राम पर  वीडियो को @FitnessHaven नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. हालांकि, 2.2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका यह वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई जानकारी नहीं है.

इंटरनेट पर यूजर्स का गुस्सा फूटा (dangerous stunt)

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, शख्स बिना किसी डर के बिजली के तारों को पकड़कर पुल-अप्स कर रहा है. वीडियो देख चुके लोग इसे मूर्खतापूर्ण और जानलेवा हरकत बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग शख्स की खूब आलोचना भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए लोग अपनी जान क्यों जोखिम में डाल रहे हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, यह बेवकूफी की हद है. तीसरे यूजर ने लिखा, एक गलत मूव और इसकी जान जा सकती थी. चौथे यूजर ने लिखा, ऐसे ही लोग दर्दनाक हादसों का शिकार हो जाते हैं. पांचवें यूजर ने लिखा, यह बहादुरी नहीं, बल्कि पागलपन है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button