अंतर्राष्ट्रीय

प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के हॉर्वर्ड में लहराया फिलीस्तीनी झंडा, 900 हो चुके हैं गिरफ्तार

इजराइल और हमास जंग का असर अमेरिका में एक बार फिर देखने को मिला है। अमेरिकी स्टूडेंट्स गाजा में हुए नरसंहार के खिलाफ हॉर्वर्ड की सड़कों पर उतर गए हैं। जबकि इसका असर अमेरिका के 30 विश्वविद्यालयों में देखने को मिला है।

अमेरिकी छात्र फिलीस्तीन के समर्थन मे और इजराइल के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी से जुड़ा मामला सामने आया है। जिसमें हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कैंपस परिसर में लगी जॉन हॉर्वर्ड की प्रतिमा पर लगे अमेरिकी झंडे की जगह फिलीस्तीन का झंडा लाग दिया गया।

छात्रों का प्रदर्शन खत्म करने से इनकार

अमेरिका में लगातार हो रहे इस विरोध प्रदर्शन के बाद जहां पुलिस ने गिरफ्तारी तेज कर दी है। वहीं फिलीस्तीनी समर्थक छात्रों ने प्रदर्शन खत्म करने से इनकार कर दिया है। इस घटना को लेकर हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने बताया कि यूनिवर्सिटी की पॉलिसी तोड़ने वाले सभी छात्रों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में गिरफ्तारी की बात करें तो अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी, इंडियाना यूनिवर्सिटी, अरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी और वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के लगभग 900 छात्रों को अरेस्ट किया गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button