उत्तरप्रदेश

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल, सांसद वीके सिंह और केसी त्यागी का आया बड़ा बयान

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध हुआ। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। इसके विरोध में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने इसे केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर की गई साजिश बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक केजरीवाल को ससम्मान नहीं छोड़ा जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में इंडिया गठबंधन से कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई नेता कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

आप की उत्तर प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए काला दिवस है। बेशक केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उनकी विचारधारा को कोई भी कैद नहीं कर सकता। पार्टी के जिला महासचिव मोहित चौधरी सदरपुर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी का पुरजोर तरीके से विरोध जारी रहेगा।

प्रांतीय उपाध्यक्ष चेतन त्यागी में कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय जांच एजेंसियों का अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है जो कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर प्रदर्शन में शामिल हुए इंडिया गठबंधन के घटक दल से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इलेक्टोरल बॉन्ड वाले मुद्दे को दबाना चाहती है, इसलिए आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की गई है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button