MRI और CT SCAN के लिए नहीं देने होंगे प्राइवेट क्लिनिकों को पैसे, स्वास्थ्य मंत्री

राजनांदगांव: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज राजनांदगांव के दौरे पर रहे. स्वास्थ्य मंत्री ने विश्राम गृह में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन को लगा दिया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि एक महीने के भीतर दोनों मशीनें इंस्टॉल कर दी जाएंगी.
मेडिकल कॉलेज में MRI और CT SCAN मशीन लेगी: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो भी प्रक्रिया बाकी है उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि टेंडर होने के बाद खरीदी का ऑर्डर दे दिया गया है. मुझे लगता है कि उसमें काम चालू भी होगा, एमआरआई मशीन के लिए भी हमने 25 करोड़ स्वीकृत कर दिए हैं. फिर से हम रिटेंडर कर चुके हैं. एक महीने के भीतर दोनों मशीनें अस्पताल में पहुंच जाएंगी इस बात का वादा जायसवाल ने किया. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वो कलार समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं.



