छत्तीसगढ़

CG NEWS : सेंट्रल जेल से कैदी फरार, 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर लगाई छलांग

बिलासपुर :- बिलासपुर केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त कटघरे में आ गई जब चोरी के आरोप में बंद एक बंदी राजा गौड़ ने अधिकारियों और कर्मचारियों की आंखों के सामने ही 22 फीट ऊंची कांटेदार दीवार फांदकर फरार होने की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे दिया। यह घटना 8 जून की शाम की है, जब राजा गौड़ उर्फ उत्तम उर्फ फैसल खान गौड़ बैरक से बाहर घूम रहा था

जानकारी के मुताबिक, 3 जून को मनसुख तिरंगा चौक क्षेत्र से चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा गया था। जेल परिसर में बने एक छोटे पोर्च से वह सीधे ऊंची दीवार पर चढ़ा और कांटेदार तारों को पार कर नीचे कूद गया।

बंदी की फरारी के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, लेकिन सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ने में असफल रहे। तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और जिले की पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुट गईं। देर रात तक तलाशी अभियान चलता रहा। फरारी की सूचना पर जेल अधीक्षक ने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि घटना के कुछ घंटों बाद पुलिस को सफलता मिली और फरार बंदी राजा गौड़ को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया….

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button