छत्तीसगढ़

किसानों सुविधा की के लिए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति ने शुरू की माइक्रो ATM की सुविधा

किसानों सुविधा की के लिए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति ने माइक्रो ATM की सुविधा शुरू की. किसानों को पैसे निकालने-जमा करने समेत 35 ऑनलाइन मिलेगी. किसान अब अपनी समितियों के माध्यम से माइक्रो एटीएम से 10 हजार रुपये तक की नकद जमा और निकासी कर सकेंगे. यह सुविधा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मैनपुर, शोभा, कोयबा (बम्हनीझोला) के माध्यम से 1 सितंबर से शुरू की गई है.

शाखा प्रबंधक डी. आर. इंगले ने बताया कि अब किसानों को 35 प्रकार की ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिनमें बिजली बिल, पैन कार्ड, मोबाइल रिचार्ज, रेलवे टिकट बुकिंग, एल.पी.जी. गैस बुकिंग, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, रोजगार पंजीकरण, बी1 नक्शा खंसरा, और ड्राइविंग लाइसेंस जैसी सेवाएं शामिल हैं. यह सभी सुविधाएं मैनपुर और अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता के बिना, समितियों के स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी. कार्यालीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक है, जहां किसान आसानी से इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत धान बोनस और समर्थन मूल्य धान की राशि भी किसान अपनी निकटतम समिति में 10 हजार रुपये तक नकद जमा और आहरण कर सकते हैं. इस सुविधा का लाभ उठाकर किसान असुविधा और भीड़-भाड़ से बच सकते हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button