राष्ट्रीय

भारत में एफिल टावर से भी ऊंचा पुल, प्रधानमंत्री मोदी ने किया चिनाब ब्रिज का उद्घाटन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब और भारत के पहले केबल-स्टे रेल ब्रिज अंजी का उद्घाटन किया। चिनाब ब्रिज एफिल टावर से भी ऊंचा है और इसे भारत की इंजीनियरिंग ताकत का प्रतीक माना जा रहा है। इसे बनाने में करीब 1500 करोड़ की लागत आई है।

प्रधानमंत्री दौरे के दौरान इसके अलावा वह कटरा में 46,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर और वापस जाने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें निवासियों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और अन्य लोगों के लिए एक तेज, आरामदायक और विश्वसनीय यात्रा विकल्प प्रदान करेंगी। इस पहल से कनेक्टिविटी में सुधार होगा और कहा गया कि दिल की दूरी और दिल्ली की दूरी कम होगी।

कब, क्या हुआ
कुल 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना में से 209 किलोमीटर को चालू किया गया था, जिसमें पहला चरण (118 किलोमीटर काजीगुंड-बारामुल्ला खंड) अक्टूबर 2009 में चालू हुआ। उसके बाद जून 2013 में (18 किलोमीटर) बनिहाल-काजीगुंड, जुलाई 2014 में (25 किलोमीटर) उधमपुर-कटरा और पिछले साल फरवरी में (48.1 किलोमीटर) बनिहाल-सांगलदान खंड चालू हुआ। पिछले वर्ष जून में 46 किलोमीटर लंबे सांगलदान-रियासी खंड पर भी काम पूरा हो गया था। रियासी और कटरा के बीच कुल 17 किलोमीटर का हिस्सा बच गया था, जिसे गत फरवरी-मार्च में पूरा कर लिया गया और वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनों का ट्रायल रन शुरू हुआ।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन रियासी जिला में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज और अंजी ब्रिज पर चलेगी। इस ट्रेन में हीटिंग सिस्टम, एंटी-स्पॉल लेयर और स्वचालित दरवाजे जैसी सुविधाएं हैं। ट्रेन को ठंड के मौसम में शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान में भी सुचारू रूप से चलाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button