अंतर्राष्ट्रीय

Presidential Election : विवेक रामास्वामी बन सकते हैं उपराष्ट्रपति

एजेंसियां—वाशिंगटन

अमरीका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अपने इक्के निकालने शुरू कर दिए हैं। इस बीच यह खबर आ रही है कि ट्रंप अपने साथ उपराष्ट्रपति पद के लिए भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी के नाम की घोषणा कर सकते हैं। हाल ही में ट्रंप ने विस्कॉन्सिन में एक रैली में उनकी जमकर तारीफ की थी, इससे अटकलें और तेज हो गई हैं।

2024 के चुनाव का यह पहलू कई मायनों में सामान्य परंपराओं को चुनौती देता है। आम तौर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार उपराष्ट्रपति पद के लिए ऐसे उम्मीदवार की तलाश करते हैं, जो टिकट को जनसंख्या, वैचारिक या भौगोलिक रूप से संतुलित कर सके। ट्रंप ने भी 2016 में इस रणनीति का पालन किया था, जब उन्होंने माइक पेंस को चुना था, हालांकि इस बार यह कड़ी टूटती हुई नजर आ रही है। अब कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि पूर्व राष्ट्रपति भारतीय-अमरीकी उद्यमी विवेक रामास्वामी का चयन करेंगे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button