अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान की ‘फर्स्ट लेडी’ बनेंगी राष्ट्रपति जरदारी की बेटी, जानें- इस पद की क्या होती हैं शक्तियां

आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति बन गए हैं. उन्होंने रविवार को ही पद की शपथ ली. अपने दूसरे कार्यकाल में जरदारी एक नई मिसाल कायम करने जा रहे हैं. दरअसल, जरदारी पाकिस्तान की ‘फर्स्ट लेडी’ का दर्जा अपनी बेटी को देने जा रहे हैं.

पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया ARY न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि राष्ट्रपति जरदारी ने फर्स्ट लेडी का दर्जा अपनी बेटी आसिफा को देने का फैसला लिया है. जल्द ही इसका ऐलान भी कर दिया जाएगा.

आमतौर पर किसी भी देश में फर्स्ट लेडी का दर्जा राष्ट्रपति की पत्नी को मिलता है. पाकिस्तान के इतिहास में ये पहली बार होगा जब राष्ट्रपति की बेटी को ये दर्जा दिया जाएगा.

आधिकारिक घोषणा के बाद आसिफा भुट्टो जरदारी को फर्स्ट लेडी की तरह सारे विशेषाधिकार दिए जाएंगे. आसिफा राष्ट्रपति जरदारी की छोटी बेटी हैं.

कौन हैं आसिफा भुट्टो जरदारी?

आसिफा, आसिफ अली जरदारी और बेनजीर भुट्टो की बेटी हैं. दोनों के तीन बच्चे थे. आसिफा सबसे छोटी हैं. आसिफा अभी 31 साल की हैं.

आसिफा पाकिस्तान की पहली बच्ची थीं, जिन्हें पोलियो की वैक्सीन लगी थी. जब उनकी मां बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की प्रधानमंत्री थीं, तब देश में पोलियो की वैक्सीनेशन का काम शुरू हुआ था. उस वक्त आसिफा पोलियो-फ्री कैंपेन की ब्रांड एम्बेसेडर भी थीं.

उन्होंने लंदन से पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स डिग्री हासिल की थी. आसिफा पहली बार लाइमलाइट में तब आई थीं, जब वो अपने पिता के साथ 2012 में नोबेल विजेता मलाला युसुफजई से बर्मिंघम में मिलने गई थीं. तब मलाला की उम्र 15 साल थी और तालिबान ने उन पर हमला कर दिया था. उस समय 19 साल की आसिफा ने बर्मिंघम में मलाला के परिवार और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की थी.

21 साल की उम्र में आसिफा ने ऑक्सफोर्ड यूनियन में भाषण दिया था. यहां भाषण देने वालीं वो पाकिस्तान की सबसे युवा महिला थीं.

2019 में एक इंटरव्यू में आसिफा ने कहा था, ‘हमारे पास दो ऑप्शन हैं. या तो बोलें या चुप रहें. मेरे दादाजी ने पाकिस्तान की आवाम के अधिकारों के लिए बोला. मेरी मां ने भी बोलने को ही चुना. मेरे दादाजी और मां के विजन के आधार पर ही मेरे भाई ने भी पूरे पाकिस्तान के लिए बोलना चुना. इसलिए हम बोलना जारी रखेंगे.’

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button