छत्तीसगढ़

बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या!, ग्रामीणों का हल्ला बोल 

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के लालबहादुर नगर सड़क चिरचारी और आसपास क्षेत्र के लगभग 17 गांव के ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे. क्षेत्र में लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया है.

ग्रामीणों ने बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से हो रही परेशानी को लेकर कलेक्टर को अवगत कराया है. ग्रामीणों का कहना है कि लो वोल्टेज के कारण सिंचाई, पेयजल और अन्य चीजों को लेकर समस्या आ रही है. ग्रामीण मोहित कुमार साहू ने बताया कि हमारे गांव में बिजली की समस्या है. विद्युत विभाग सिर्फ 12 घंटा बिजली देता है. यह समस्या पूरे गांव में है, जिसके कारण परेशानी हो रही है

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं होने के कारण पानी की समस्या भी बनी हुई है. करीब 2 महीने से यह समस्या आ रही है. इससे पहले भी विद्युत विभाग को इसकी जानकारी दी जा चुकी है. क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहू के साथ ही कलेक्टर को जानकारी दी गई है.

समस्या के समाधान पर चर्चा: कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि,”मैंने सीएसईबी से जानकारी ली है. उनका कहना है कि ओवरलोड हो जाता है. इसके कारण परेशानी हो रही है.” कलेक्टर ने यह भी कहा कि बैठक कर प्रॉब्लम को समझा है. उस क्षेत्र में 15000 से अधिक ट्यूबवेल हैं. वहां नया उप केंद्र बन रहा है. इस समय लोड को लेकर तकलीफ है. आपस में बैठकर समस्या के समाधान को लेकर चर्चा की गई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button