छत्तीसगढ़

नहीं हो सका BSF जवान की पत्नी के शव का पोस्टमार्टम, किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला था शव

दुर्ग। भिलाई के इंदिरा नगर सुपेला स्थित किराए के मकान में बीएसएफ जवान की पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ मिला है. महिला का शव घर की छत से लटका हुआ पाया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. संदिग्ध हालत में महिला का शव मिलने के बाद हत्या या आत्महत्या दोनों ही एंगल से पुलिस जांच में जुटी हुई है. यह घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है. हालांकि दो दिन बीत जाने के बाद भी महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है.

जानकारी के अनुसार, रीजनल हेडक्वाटर ऑफिस भिलाई में पदस्थ बीएसएफ जवान संतोष सिंह राजपूत की पत्नी की लाश 20 जून की देर रात इंदिरा नगर सुपेला स्थित किराए के मकान में मिली थी. मृतिका के शव का दो दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है. पुलिस को मृतिका के परिजनों का इंतजार है. मृतका का नाम पिंकी सिंह (28 वर्ष) बताया जा रहा है.

बता दें कि बीएसएफ जवान संतोष सिंह रविवार 16 जून को ही नए किराये के मकान में रहने आया था. इससे पहले वह भिलाई के प्रियदर्शनी परिसर में अपनी पत्नी के साथ रहता था. जिसके बाद वार्ड 12 के इंदिरा नगर सुपेला में किराए से मकान लिया था. पुलिस ने महिला पक्ष के परिजनों के नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button