छत्तीसगढ़

करोड़ों के सोने की अवैध तस्करी, पुलिस ने जब्त की

पिथौरा. महासमुंद पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा द्वारा जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों और सायबर सेल की टीम को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखकर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था. जिसके तहत जिलें के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर थाना/चौकी प्रभारियों और सायबर सेल की टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग तलाशी ली जा रही थी.

शनिवार को सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छत्तीसगढ़-ओड़िशा बाॅर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी. तभी बरगढ़ ओडिशा की तरफ से एक सफेद रंग की हुण्डई क्रेटा कार तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी. उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया, कार में 03 व्यक्ति सवार थे. तीनों संदिग्धों को वाहन से उतार कर पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नहीं देने और जवाब गोलमोल और संतोषप्रद नहीं पाये जाने से गंभीरता से पूछताछ किया जा रहा था. उसी दरमियान उनके अन्य साथी दारान एक लाल रंग का हुण्डई i20 कार आया. जिसमें 02 व्यक्ति बैठे थे. वाहन को रोकाकर पूछताछ करने के बाद गाड़ी की तलाशी ली गई. वाहन के पिछले सीट के सामने एक चेम्बर मिला जिसे उक्त वाहन चालक से खोलवाया गया. जिसके अंदर एक पिले रंग के थैला के अंदर चार पैकेट मिला पैकेट के संबंध में पूछताछ करने पर सोने का पैकेट होना बताया.

पुलिस ने थैले के अंदर चार पैकेट्स को खोलकर देखा. एक पैकेट में 20 सोने की बिस्कीट थी. जिसका वजन 2.482 किलोग्राम था. दूसरे पैकेट में 2.411 कि.ग्रा. की 19 सोने की बिस्कीट मिली. तीसरे पैकेट में 1.279 किलो वजनी 11 सोने की पत्ती मिली. चौथे पैकेट में सोने का पत्ती मिली. कुल वजनी 7.861 कि.ग्रा. सोना पैकेट से मिला. जिसकी कीमत 4 करोड़ 76 लाख 86 हजार 400 रुपये है. पुलिस ने सोने का बिस्किट और सोने की पत्ती के संबंध में वैध दस्तावेज और कागजात पेश करने के लिए नोटिस दिया.

उक्त व्यक्तियों के द्वारा कोई भी वैधानिक दस्तावेज पेश नहीं होना बताया गया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उक्त सोना खड़गपुर कलकत्ता हाईवे से पुणे महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था. पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button