छत्तीसगढ़

पुलिस ने दो मकानों में छापा मारकर संदिग्ध हालत में मिले दो पुरुष और 8 युवतियों को किया गिरफ्तार

 कवर्धा.  जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ कर दो स्थानों पर दबिश देकर 8 युवती और दो पुरुष को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, युवतियां अलग-अलग शहरों की हैं, जो एजेंट के जरिए यहां आती है. एजेंट फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

कवर्धा शहर में लगातार देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी. पुलिस ने आज शहर के राजनांदगांव बायपास रोड स्थित मकान और खुटु रोड स्थित मकान में रेड मारी, जहां दोनों स्थान पर 8 युवती और 02 पुरुष संदेहास्पद स्थिति में मिले. पुलिस ने इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया. पुलिस की गिरफ्त में आई युवतियां अलग-अलग शहरों से हैं. इनको यहां लाने वाला एजेंट फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.000

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button