छत्तीसगढ़

राजधानी की तर्ज पर बिलासपुर में भी खुलेगा पुलिस पब्लिक स्कूल, पीएचक्यू ने आईजी को भेजा पत्र

बिलासपुर । रायपुर की तरह छत्तीसगढ़ पुलिस बिलासपुर में भी पुलिस पब्लिक स्कूल खोलने जा रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से बिलासपुर रेंज के आईजी को एक पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि, वे 7 दिन के भीतर वहां नया पुलिस पब्लिक स्कूल खोलने के लिए स्थान, बजट आदि का आंकलन कर रिपोर्ट भेजें।

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले राज्य पुलिस ने रायपुर के पुलिस लाइन में पुलिस पब्लिक स्कूल खोला है। उसकी सफलता और लोकप्रियता के चलते ही इसी तर्ज पर बिलासपुर में भी पुलिस पब्लिक स्कूल की स्थापना के लिए पुलिस महानिदेशक ने आईजी को पत्र लिखा है। उन्होंने पुलिस पब्लिक स्कूल के लिए जमीन और बजट आवंटन के लिए मांगपत्र भी भेजने को कहा है। उल्लेखनीय है कि, CBSE कोर्स के तहत संचालित इस सकूल में पुलिस वालों के बच्चे ही पढ़ाई कर सकते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button