छत्तीसगढ़

खातों में संदिग्ध लेन देन के मिले सबूत, म्यूल अकाउंट होल्डर्स के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR

बेमेतरा : बेमेतरा जिला में धोखाधड़ी एवं साइबर ठगी के लगातार कई मामले सामने आ रहे हैं. जिसमें अब खाता किराए पर देकर ठगी का पैसा अकाउंट्स में मंगवाने के मामले सामने आए हैं.पिछले तीन दिनों में 4 प्रकरण में 28 लोगों के खिलाफ बेमेतरा पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है. थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित बैंकों के म्यूल अकांउट खाता धारकों के जांच की गई.जिसमें ये पाया गया कि 28 बैंक खाताधारकों ने सायबर धोखाधड़ी कर राशि को अपने बैंक खातों में लिया.इसके बाद म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल कर अलग-अलग खातों में करीब 5 लाख 4 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन किया. जिसमें 28 म्यूल खाता धारकों के खिलाफ अलग-अलग 04 अपराध दर्ज कर आरोपी म्यूल अकाउंट होल्डर्स के विरूद्ध अपराध सदर धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61 (2)(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं.

क्या होता है म्यूल अकाउंट : म्‍यूल खाता एक बैंक खाता है, जिसका उपयोग अपराधी अवैध धन को रखने के लिए करते हैं. खास बात ये है कि ऐसे खातों की मॉनिटरिंग केन्द्र स्तर पर हो रही है. केन्द्र स्तर से पूरी जानकारी रायपुर में पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के साइबर विंग को भेजी गई. इसके बाद जिला स्तर पर ऐसे बैंक खाता धारकों द्वारा धोखाधड़ी से प्राप्त राशि का व्ययन करने, उपयोग करने, जमा करना पाये जाने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की अपील : बेमेतरा जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए कहा कि मैं जिलेवासियों से निवेदन करता हूं कि कोई भी व्यक्ति अपना बैंक खाता किराए पर ना दें.

यदि खाताधारकों के खाते में गलत ट्रांजेक्शन से पैसे आ रहे है तो स्थानीय पुलिस और बैंक को अवगत कराए. जिससे वो अपराध से बच सके. उन्होंने कहा कि कोई भी यदि गलत तरीके से ट्रांजेक्शन करेगा या पैसा रिसीव करेगा तो सायबर अपराध होता है. उसके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित होगी- रामकृष्ण साहू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा

आईए आपको बताते हैं किन बैंकों में पाए गए संदिग्ध ट्रांजेक्शन.


पंजाब नेशनल बैंक शाखा बेमेतरा : यहां के कुल 13 बैंक खाता धारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.10 फरवरी 2024 से एक नवंबर 2024 तक अलग-अलग समय में 2 लाख 37 हजार 820 रुपए सस्पेक्ट पाए गए हैं.

बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा देवरबीजा : यहां के कुल सात बैंक खाता धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.16 जुलाई 2024 से 24 अक्टूबर 2024तक अलग-अलग दिन में इन बैंक खातों से 71 हजार 200 रुपए सस्पेक्ट पाया गया है.

इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा बेमेतरा : यहां के भी कुल आठ बैंक खाता धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.26 जून 2024 से 26 अक्टूबर 2024तक अलग-अलग दिन में इन बैंक खातों से 91 हजार 629 रुपए सस्पेक्ट पाया गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button