छत्तीसगढ़

लापता युवक की लाश नहर में तैरती मिली, जांच में जुटी पुलिस…

जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में नहर में एक युवक की तैरती हुई लाश मिली है. स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जय कुमार गोंड, वार्ड क्र. 19, राहौद निवासी के रूप में हुई है. वह बीते दिन से अपने घर से निकलने के बाद से लापता था. अब नहर में उसकी लाश नहर में मिली है. फिलहाल उसकी मौत हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button