छत्तीसगढ़

किसानों से लाखों की धोखाधड़ी, पुलिस ने की FIR दर्ज

जगदलपुर। बस्तर जिले के सिरिसगुड़ा में किसानों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित किसानों की शिकायत पर बड़ांजी थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बस्तर पुलिस के अनुसार कांकेर के नरहरपुर निवासी आरोपी नोमेश कुंजाम ने सिरिसगुड़ा के किसान कोसा मंडावी और नहरु मंडावी को झांसा देकर उनके जरूरी दस्तावेज हासिल किए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को HDFC बैंक का कर्मचारी बताया और केसीसी लोन दिलाने का वादा किया था।

दस्तावेजों के सहारे आरोपी युवक ने 13 लाख रुपए का लोन लिया और किसानों के खाते से शातिर तरीके से पैसे निकालने के बाद फरार हो गया। एडिशनल एसपी माहेश्वर नाग ने कहा, आरोपी के खिलाफ बड़ांजी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button