छत्तीसगढ़

अधजली हालत में मिले युवक को अस्पताल ले जाते वक्त मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

 बालोद। किल्लेवाली माता के पहाड़ पर स्थित मंदिर के पीछे एक अज्ञात युवक अधजली हालत में मिला. उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले में पुलिस जांच में जुटी है और शव की पहचान करने की कोशिश में लगी है.

महामाया थाना प्रभारी के अनुसार राजनांदगांव से किल्लेवाली मंदिर घूमने आए एक युवक और युवती को पहाड़ के ऊपर किल्लेवाली मंदिर के पीछे एक युवक बुरी तरह से अधजली अवस्था में पड़ा हुआ मिला. इस पर 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी और जले हुए युवक को पहाड़ी से नीचे उतारा गया. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार नीचे लाने तक युवक की सांसे चल रही थी और 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई हो. बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में युवक से उसका नाम पता पूछे जाने पर आशा टाकीज राजहरा इतना ही बता पाया था. घटना स्थल पर पानी की बोतल से ज्वलनशील पदार्थ और माचिस को तीली भी मिली. घटना स्थल में एक रेंजर साइकिल भी मिली है, जो इसी युवक की बताई जा रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button