छत्तीसगढ़
गर्भवती गाय की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लोगों में भारी आक्रोश

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना में एक युवक ने गर्भवती गाय की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका फूटेज भी सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त की शाम को सिरगिट्टी क्षेत्र निवासी आरोपी युवक श्याम मानिकपुरी के बाड़ी में एक गर्भवती गाय घुस गई थी. जिससे नाराज युवक ने गौवंश को लाठी, डंडे और पत्थरों से मारा. घटना में घायल गाय की तड़प-तड़पकर मौत हो गई. इस घटना को लेकर गौ सेवकों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है.



