अन्य राज्य

दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे में… PM Modi आज एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी मंगलवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और देहरादून के पास उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित सिद्धपीठ मां डाट काली मंदिर में दर्शन एवं पूजा भी करेंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी मंदिर से देहरादून के गढ़ी कैंट में स्थित जसवंत ग्राउंड तक 12 किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगे । कुल 213 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनने से दिल्ली और देहरादून के बीच का सफर अब करीब ढाई घंटे का रह जाएगा। छह लेन वाले इस एक्सप्रेसवे में 10 ‘इंटरचेंज’, तीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), चार प्रमुख पुल और सड़क किनारे 12 जन सुविधाओं का निर्माण किया गया है। यह एक्सप्रेसवे उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली (एटीएमएस) से लैस है ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान किया जा सके।

इस एक्सप्रेसवे में 12 किलोमीटर का एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वन्यजीव गलियारा भी विकसित किया गया है जिससे वन्यजीवों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जा सके और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में कमी लाई जा सके। गलियारे में आठ पशु मार्ग, दो हाथी ‘अंडरपास’ और डाट काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग भी शामिल है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस एक्सप्रेसवे को बनाए जाने की घोषणा फरवरी 2021 में की थी ।      

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button