PM मोदी ने रामेश्वरम में समुद्र में लगाई पवित्र डुबकी,श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की

रामेश्वरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने यहां समुद्र में पवित्र डुबकी भी लगाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में ‘श्री रामायण पारायण’ कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम में, आठ अलग-अलग पारंपरिक मंडलियाँ संस्कृत, अवधी, कश्मीरी, गुरुमुखी, असमिया, बंगाली, मैथिली और गुजराती रामकथाओं (श्री राम की अयोध्या वापसी के प्रसंग का वर्णन) का पाठ किया।
पीएम मोदी ने रामेश्वरम के शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

चेन्नई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की।
रामनाथस्वामी मंदिर के मुख्य देवता भगवान शिव हैं और व्यापक मान्यता है कि भगवान राम और सीता ने यहां पूजा की थी।
मोदी तिरुचिरापल्ली से हेलीकॉप्टर से अमृतानंद स्कूल परिसर, रामेश्वरम पहुंचे और अग्नितीर्थम में पवित्र स्नान किया।
मोदी ने मंदिर में भजन संध्या में हिस्सा लिया। वह तमिल परंपराओं के अनुसार वेष्टि लपेटे हुए थे।
रामेश्वरम चार धामों में से एक है। तीन अन्य धाम बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी और द्वारका पुरी हैं।
तमिलनाडु पुलिस द्वारा रामेश्वरम में तीन स्तरीय भारी सुरक्षा तैनात की गई थी। तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे, जबकि धनुषकोडी में तट रक्षक बल भी समुद्र में गश्त कर रहे थे।



