राष्ट्रीय

PM Modi Road Show: ‘देखो कौन आया, बीजेपी का शेर आया’ पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ी भीड़, हर तरफ जिंदाबाद के नारे

जबलपुर: लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पीएम मोदी आज (रविवार) को पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में मेगा रोड शो किया। जबलपुर लोकसभा सीट में रोड शो के माध्यम से पीएम मोदी महाकौशल और विंध्य प्रदेश को साधने की कोशिश की। पीएम मोदी के रोड शो के दोनों तरफ भारी भीड़ मौजूद थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो कटंगा तिराहे से शुरू हुआ। पीएम से साथ खुली जीप में सीएम मोहन यादव और जबलपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार मौजूद थे।

पीएम मोदी के रोड शो में लोग जमकर नारेबाजी कर रहे है। देखो-देखो कौन आया, बीजेपी का शेर आया। इसके साथ ही जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारे सुनाई दे रहे थे। सड़क के दोनों तरफ पीएम की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे। लोगों ने अपने घरों की छत से फूल बरसाए और दीपक जलाकर पीएम मोदी का संस्काधानी में स्वागत किया।

50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा
भाजपा ने दावा किया है कि पीएम मोदी के रोड शो में करीब 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हैं। पीएम मोदी के रोड शो के लिए बीजेपी ने भव्य तैयारी की थी। बीजेपी के सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के घर पहुंचकर पीले चावल बांटे थे।

महाकौशल और विंध्य पर फोकस
यहां से पीएम मोदी एमपी में लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज किया। राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं और यहां चार चरणों में मतदान होना है। इस यात्रा को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। जबलपुर वह जिला है, जो पूरे महाकौशल के साथ विंध्य तक अपना प्रभाव रखता है। साथ ही आदिवासी वर्ग का भी इस इलाके से जुड़ाव है।

केवल रोड शो, जनसभा नहीं
पीएम मोदी का जबलपुर में केवल रोड शो हुआ। यहां पीएम मोदी जनसभा को संबोधित नहीं किया। 9 अप्रैल को पीएम मोदी बालाघाट में जनसभा को संबोधित करेंगे। बालाघाट लोकसभा सीट भी महाकौशल रीजन में आती है। जबलपुर लोकसभा सीट पर पहले फेज में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

कौन-कौन हैं उम्मीदवार
जबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने आशीष दुबे तो कांग्रेस ने दिनेश यादव को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि 2019 के चुनाव में इस सीट से बीजेपी के राकेश सिंह ने जीत हासिल की थी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button