राष्ट्रीय
PM Modi: मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की पीएम मोदी ने की निंदा, बोले- भारत इस दुख की घड़ी में रूस के साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “हम मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवार के साथ हैं। भारत इस दुख की घड़ी में रूस के साथ खड़ा है।”



