राष्ट्रीय

पहलगाम हमले पर सउदी अरब से पीएम मोदी ने अमित शाह को मिलाया फोन, तुरंत जाने को कहा

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह आतंकवादियों ने पर्यटकों पर बड़ा हमला कर दिया. अनंतनाग जिले के बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में टूरिस्‍ट घूम रहे थे, तभी अचानक उनपर गोलीबारी कर दी गई. इस हमले में एक सैलानी की मौत हो गई जबकि 11 अन्‍य घायल हुए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी इस वक्‍त सउदी अरब में हैं. पीएम ने सउदी से गृह मंत्री अमित शाह को फोन मिलाया और तुरंत पहलगाम जाने का निदेश दिया. आज सात बजे गृह मंत्री पहलगाम पहुंचेंगे. फिलहाल अमित शाह आईबी चीफ, जम्‍मू-कश्‍मीर के डीजी और सेना व सीआरपीएफ के आला अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग भी कर रहे हैं. जम्‍मू-कश्‍मीर के सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला भी इस घटना को लेकर काफी गंभीर हैं. वो तुरंत ही पहलगाम के लिए निकल रहे हैं.

गृह मंत्री अमित शाह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है. बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में सेना, सीआरपीएफ और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के अलावा अधिकारी सहित जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल वीके सिन्‍हा वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहे. खुफिया सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक आतंकी टूरिस्ट के बड़े ग्रुप को टारगेट करने की फिराक में थे. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आतंकी फरार हो गए. सुनियोजित तरीके से टूरिस्‍ट को निशाना बनाया गया. गर्मियों के इस सीजन में घाटी में टूरिस्‍ट की संख्‍या काफी ज्‍यादा बढ़ जाती है. टूरिस्‍ट को निशाना बनाकर आतंकी जम्‍मू-कश्‍मीर में सैलानियों के प्रवेश को रोकना चाहते हैं.

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक्‍स पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्‍ट पर हुए आतंकी हमले से दुखी हूँ. मेरी संवेदनाएँ मृतकों के परिवार के सदस्यों के साथ हैं. इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को घटना के बारे में जानकारी दी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की. सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए शीघ्र ही श्रीनगर के लिए रवाना होऊँगा.

April 22, 202518:32 IST

पहलगाम आतंकी हमला लाइव अपडेट्स: आतंकियों ने नाम पूछकर गोली मारी… चश्‍मदीदों ने नाम पूछकर गोली मारी

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम आतंकी हमले में यह बात सामने आ रही है कि आतंकियों ने गोली चलाने से पहले यह सुनिश्चित किया कि वो टूरिस्‍ट को ही अपना निशाना बना रहे हैं. उन्‍होंने लोगों से पहले नाम पूछे और फिर गोली चलाई. घाटी में अधिकांश लोग मुस्लिम समाज से हैं. ऐसे में टूरिस्‍ट के हिन्‍दू होने की पुष्टि होने के बाद उन्‍हें गोली मारी गई.

April 22, 202518:27 IST

पहलगाम आतंकी हमला लाइव अपडेट्स: हमारी आय का स्रोत हमसे छीन लिया गया… पहलगाम आतंकी हमले पर बोला स्‍थानीय शख्‍स

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम के स्थानीय निवासी मोहम्मद उमर ने न्‍यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ‘हमारा सारा काम छिन गया है, हम परेशान हैं, हमारी आय का स्रोत हमसे छीन लिया गया है, हमें न्याय चाहिए.’ दरअसल, इतनी बड़ी वारदात के बाद स्‍थानीय लोगों को यह डर है कि आने वाले वक्‍त में जम्‍मू-कश्‍मीर में टूरिस्‍ट के आने की संख्‍या में इस वारदात के बाद गिरावट हो सकती है.

April 22, 202518:23 IST

पहलगाम आतंकी हमला लाइव अपडेट्स: टूरिस्‍ट पर हुए आतंकी हमले से राजनाथ सिंह भी हैं दुखी, क्‍या बोले?

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी हमले की खबर से बहुत दुखी हूँ. निर्दोष नागरिकों पर यह हमला कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय है. मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं.

April 22, 202518:18 IST

पहलगाम आतंकी हमला लाइव अपडेट्स: पहलगाम आतंकी हमले में घायलों की संख्‍या पहुंची 20, अबतक एक टूरिस्‍ट की मौत की पुष्टि

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम आतंकी हमले में घायलों की संख्‍या बढ़कर 20 हो गई है. शुरुआती जानकारी के दौरान घायलों की संख्‍या पांच से छह बताई गई थी. बाद में कहा गया कि पहलगाम में टूरिस्‍ट पर हुए आतंकी हमले के दौरान 10 से 12 लोग घायल हुए हैं. अब यह जानकारी सामने आ रही है कि इस हमले में करीब 20 टूरिस्‍ट व स्‍थानीय लोग घायल हुए हैं. दावा किया जा रहा है कि मरने वालों की संख्‍या में इजाफा हो सकता है. अबतक एक टूरिस्‍ट के मरने की बात सामने आ रही है.

April 22, 202518:05 IST

पहलगाम आतंकी हमला लाइव अपडेट्स: गृह मंत्री अमित शाह तुरंत पहलगाम के लिए हो रहे रवाना, सात बजे घटना स्‍थल पहुंचेंगे

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम आतंकी हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी ने उन्‍हें सउदी अरब से तुरंत पहलगाम जाने का आदेश दिया है. गृह मंत्री घटना स्‍थल का जायजा लेंगे. इसके अलावा वो इस हमले में घायल हुए टूरिस्‍ट से भी मिलेंगे.

April 22, 202517:55 IST

पहलगाम आतंकी हमला लाइव अपडेट्स: आतंकियों को चुन-चुनकर मारेगी भारतीय सेना, पहलगाम में तेज हुआ सर्च ऑपरेशन

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में टूरिस्‍ट पर आतंकी हमले के बाद सेना पूरी तरह से एक्‍शन मोड में आ गई है. जिस जगह इस वारदात को अंजाम दिया गया, इसके आसपास के कई किलोमीटर के इलाके को सेना ने पूरी तरह से घेर लिया है. उन्‍हें मार गिराने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

April 22, 202517:46 IST

पहलगाम आतंकी हमला लाइव अपडेट्स: अमित शाह ने अपने घर पर बुलाई बैठक, पहले एलजी मनोज सिन्‍हा और CM उमर अब्‍दुल्‍ला से भी की बात

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह के घर पर बुलाई बैठक में आईबी चीफ, गृह सचिव मौजूद रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने एलजी मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री से बात की। मीटिंग में सीआरपीएफ डीजी, जम्मू कश्मीर डीजी, सेना के अधिकारी भी वीडियो कांफ़्रिनसिंग के जरिये जुड़े है।

April 22, 202517:41 IST

Pahalgam Atanki Hamla Live Updates :प्रियंका-सिब्‍बल सहित 31 लोगों की स्‍टैंडिंग कमेटी को 6 दिन बाद जाना है जम्‍मू-कश्‍मीर, ठीक पहले हुआ हमला

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: 31 सदस्यीय गृह मंत्रालय की संसदीय स्टैंडिंग कमेटी के 6 दिन के दौरे से पहले पहलगाम में आतंकी हमला किया गया है. 26 अप्रैल से 1 मई तक जम्मू कश्मीर में सुरक्षा हालातों के असेसमेंट के लिए स्‍टैंडिंग कमेटी दौरे पर रहेंगे. राधा मोहन दास अग्रवाल की अध्यक्षता वाली स्टैंडिंग कमेटी में प्रियंका गांधी वाड्रा, सुप्रिया सुले, कपिल सिब्बल, अमरिंदर सिंह राजा, अजय माकन , डेरेक ओ ब्रायन, नवीन जिंदल , सतीश कुमार सहित अन्य सदस्य हैं.

April 22, 202517:32 IST

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: सउदी अरब से पीएम मोदी ने अमित शाह को मिलाया फोन, तुरंत पहलगाम जाने को कहा

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पीएम नरेंद्र मोदी इस वक्‍त सउदी अरब में हैं. जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए इस आतंकी हमले के बाद पीएम तुरंत हरकत में आए. उन्‍होंने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने गृह मंत्री को निर्देश दिया कि वो तुरंत पहलगाम जाए और स्थिति का जायजा लें.

April 22, 202517:28 IST

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम हमले के बाद एक्‍शन में गृह मंत्री अमित शाह, दिल्‍ली में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम हमले के बाद पूरी तरह से एक्‍शन में हैं. उन्‍होंने नई दिल्‍ली में एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है. माना जा रहा है इस बैठक में सेना के आला अधिकारियों के साथ-साथ, सीआरपीएफ के अफसर और जम्‍मू-कश्‍मीर के एलजी भी मौजूद हैं.

April 22, 202517:26 IST

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम हमले पर क्‍या बोले अलगाववादी नेता के बेटे सज्‍जाद लोन?

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: अलगाववादी नेता अब्‍दुल गनी लोन के बेटे सज्‍जाद लोन ने कहा कि यह आतंकवादी देश के दुश्‍मन हैं, जो आम लोगों को निशाना बना रहे हैं. हम इस हमले की कड़े शब्‍दों में निंदा करते हैं. इनके खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई होनी चाहिए.

April 22, 202517:19 IST

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: किसी को भी बख्‍शा नहीं जाएगा… पहलगाम आतंकी हमले पर बोले जम्‍मू-कश्‍मीर के एलजी मनोज सिन्‍हा

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले पर कहा, “मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.”

April 22, 202517:12 IST

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: मैं स्तब्ध हूँ… पहलगाम आतंकी हमले पर क्‍या बोले जम्‍मू-कश्‍मीर के सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला?

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम हमले पर कहा कि मैं अविश्वसनीय रूप से स्तब्ध हूँ. हमारे विजिटर्स पर यह हमला एक घृणित कार्य है. इस हमले के अपराधी जानवर, अमानवीय और घृणा के पात्र हैं. निंदा के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है. मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ. मैंने अपनी सहकर्मी (स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री) सकीना से बात की है और वह घायलों के लिए व्यवस्थाओं की देखरेख करने के लिए अस्पताल चली गई हैं. मैं तुरंत श्रीनगर वापस जा रहा हूँ.

April 22, 202517:08 IST

Pahalgam Mai Aatanki Hamla: पहलगाम हमले में एक सैलानी की मौत, अन्‍य घायलों का चल रहा इलाज

Pahalgam Mai Aatanki Hamla: पहलगाम हमले में घायलों में से एक सैलानी की मौत की खबर सामने आ रही है. जम्‍मू-कश्‍मीर ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया. बिना देरी कि घायलों का इलाज शुरू किया गया। इसी बीच एक सैलानी को मृत घोषित कर दिया गया.

April 22, 202517:01 IST

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम में आतंकी हमला, अमरनाथ यात्रा पर निशाना?

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम में आतंकी हमले के पीछे की असल वजह अभी सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से नहीं बताई गई हैं. माना जा रहा है कि जुलाई के महीने में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को डराने के मकसद से यह हमला किया गया. पहलगाम ही वो स्‍थान है, जहां से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होती है.

April 22, 202516:58 IST

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: द रेजिस्टेंस ऑफ़ फ्रंट ने ली आतंकी पहलगाम आतंकी हमले की जिम्‍मेदारी

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: पहलगाम आतंकी हमले के पीछे द रेजिस्टेंस ऑफ़ फ्रंट आतंकी संगठन का नाम सामने आ रहा है. संगठन ने खुद आगे आकर इस बड़ी वारदात की जिम्‍मेदारी ली है. सेना और सुरक्षा एजेंसियां इस दावे को वैरिफाई करने का प्रयास कर रही हैं.

April 22, 202516:55 IST

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 12 सैलानी घायल

Pahalgam Terrorist Attack Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आज दोपहर एक बड़ा आतंकी हमला हुआ. इस हमले में घायलों की संख्‍या बढ़कर अब 12 हो गई हैं. घायलों में अधिकांश लोग सैलानी हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्‍पताल ले जाया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button