राष्ट्रीय

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन और ETV नेटवर्क के प्रमुख रामोजी राव का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

रामोजी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन रामोजी राव का 87 साल की उम्र में निधन (Ramoji Rao Dies) हो गया. उन्होंने आज सुबह हैदराबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे. रामोजी राव मीडिया जगत की बड़ी हस्ती माने जाते थे. वह रामोजी फिल्म सिटी और etv नेटवर्क के मालिक थे. साल 2016 में उनको पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था.

87 साल की उम्र में रामोजी राव का निधन
जानकारी के मुताबिक, रामोजी राव को उनको हाई ब्लड प्रेशर और सांस फूलने की दिक्कत के बाद 5 जून को हैदराबाद के एक अस्पताल में ले भर्ती कराया गया था. पीएम मोदी ने भी रामोजी राव ने निधन पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर उनकी तस्वीर के साथ लिखा, “यह दुखद है, वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जो भारतीय मीडिया में क्रांति लाए. उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी. अपने उल्लेखनीय प्रयासों से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नये मानक स्थापित किए.”

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button