राजनीति

सामाजिक न्याय के प्रतीक, पीएम मोदी ने राम मनोहर लोहिया की जयंती पर किया दिग्गज नेता को याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें दूरदर्शी नेता और सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया। गृह मंत्री अमित शाह और मंत्री जेपी नड्डा ने भी लोहिया के महान व्यक्तित्व और उनके विचारों को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने वंचितों को सशक्तिकरण और सामाजिक समानता के लिए उनके योगदान की सराहना की।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने वंचितों को सशक्त बनाने और एक मजबूत भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए लोहिया के समर्पण पर प्रकाश डाला।

वंचितों को सशक्त बनाने को समर्पित

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। वह एक दूरदर्शी नेता, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने अपना जीवन वंचितों को सशक्त बनाने और एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और उन्हें भारत के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास में महान व्यक्तित्वों में से एक बताया।

सिद्धांतों और मूल्यों वाले राजनेता

अमित शाह ने ट्वीट में लिखा, डॉ. राम मनोहर लोहिया जी भारत के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास के उन महान व्यक्तित्वों में से एक थे, जो जीवन भर देशभक्ति के अपने सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति समर्पित रहे। महिला शिक्षा, सामाजिक समानता और राजनीतिक शुचिता पर आधारित लोहिया जी के विचार सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। मैं डॉ. राम मनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

वंचित वर्ग के उत्थान करेगा प्रेरित

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शोषित, वंचित वर्ग के उत्थान और सामाजिक न्याय के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button