माई डियर फ्रेंड… ट्रंप के अमेरिकी प्रेसिडेंट पद की शपथ लेते ही पीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। अब से बस कुछ देर पहले ही ट्रंप ने प्रेसिडेंट के तौर पर शपथ ग्रहण किया। ट्रंप के शपथ लेते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ‘माई डियर फ्रेंड’ कहकर ट्रंप को संबोधित किया और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेते हुए बधाई दी। ट्रंप 2017 के बाद दूसरी बार दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के शीर्ष पद पर आसीन हुए हैं।
ट्रंप को बधाई में पीएम मोदी ने किया ये ट्वीट
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति @realDonaldTrump को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर बधाई। मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को फायदा पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए तत्पर हूं। आने वाले सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।’



