ज्योतिषी

शुरू होने जा रहा है पितृ पक्ष, जानें श्राद्ध की तिथियां

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है. इस अवधि में लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए श्राद्ध कर्म करते हैं. साल 2025 में पितृ पक्ष 7 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर को समाप्त होगा. आइए जानते हैं इसकी तिथियां और महत्व.

 हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना गया है. इसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है. हर वर्ष भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक पितृ पक्ष का समय रहता है. इस पावन अवधि में पितरों की आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किए जाते हैं. मान्यता है कि इस दौरान पितरों को जल अर्पण करने और विधि-विधान से श्राद्ध करने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है और घर-परिवार पर आशीर्वाद बना रहता है.

कब से शुरू होगा पितृ पक्ष ?

वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है और यह आश्विन मास की अमावस्या तिथि तक चलते हैं. वर्ष 2025 में पितृ पक्ष 7 सितंबर से आरंभ होकर 21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ समाप्त होंगे.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्राद्ध कभी भी शाम के समय नहीं करना चाहिए. पितृ पक्ष में श्राद्ध करने के लिए दोपहर का समय सबसे उत्तम माना जाता है.

पितृ पक्ष 2025 की तिथियां

  • पूर्णिमा श्राद्ध – 07 सितंबर 2025, रविवार
  • प्रतिपदा श्राद्ध – 08 सितंबर 2025, सोमवार
  • द्वितीया श्राद्ध – 09 सितंबर 2025, मंगलवार
  • तृतीया श्राद्ध – 10 सितंबर 2025, बुधवार
  • चतुर्थी श्राद्ध – 10 सितंबर 2025, बुधवार
  • पंचमी श्राद्ध – 11 सितंबर 2025, बृहस्पतिवार
  • महा भरणी – 11 सितंबर 2025, बृहस्पतिवार
  • षष्ठी श्राद्ध – 12 सितंबर 2025, शुक्रवार
  • सप्तमी श्राद्ध – 13 सितंबर 2025, शनिवार
  • अष्टमी श्राद्ध – 14 सितंबर 2025, रविवार
  • नवमी श्राद्ध – 15 सितंबर 2025, सोमवार
  • दशमी श्राद्ध – 16 सितंबर 2025, मंगलवार
  • एकादशी श्राद्ध – 17 सितंबर 2025, बुधवार
  • द्वादशी श्राद्ध – 18 सितंबर 2025, बृहस्पतिवार
  • त्रयोदशी श्राद्ध – 19 सितंबर 2025, शुक्रवार
  • मघा श्राद्ध – 19 सितंबर 2025, शुक्रवार
  • चतुर्दशी श्राद्ध – 20 सितंबर 2025, शनिवार
  • सर्वपितृ अमावस्या – 21 सितंबर 2025, रविवार
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button