महाराष्ट्र

पुणे मेट्रो के फेज-2 को केंद्र की मंजूरी, दो नई लाइनों का होगा निर्माण, जानें पूरी डिटेल

पुणे/नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने महाराष्ट्र के दूसरे सबसे बड़े शहर पुणे में मेट्रो के विस्तान को मंजूरी प्रदान की है। पुणे मेट्रो के दूसरे चरण के दो नई लाइनों को निर्माण किया जाएगा। बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद महाराष्ट्र को यह गुड न्यूज मिली। केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के अनुसार महाराष्ट्र के पुणे में 12.75 किलोमीटर की मेट्रो लाइन का निर्माण होगा। इस पर 3626.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कैबिनेट फेज 2 की मंजूरी के साथ पुणे मेट्रो चरण-1 का वनाज़ से रामवाड़ी तक विस्तार भी स्वीकृत किया गया है। दूसरे फेज में लाइन 2A (वनाज से चांदनी चौक) और लाइन 2B (रामवाड़ी से वाघोली/विट्ठलवाड़ी) शामिल हैं।

दोनों एलीवेटेड लाइनें
पुणे मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2 में वणज से चांदनी चौक (लाइन 2 ए) और 2) रामवाड़ी से वाघोली-विट्ठलवाड़ी (लाइन 2 बी) बनेंगी। ये दोनों लाइनें एलिवेटेड हैं। इनकी कुल लंबाई 12.75 किलोमीटर लंबी हैं। इन लाइनों पर 13 स्टेशन होंगे। इस सेवा का उपयोग मुख्य रूप से चांदनी चौक, बावधन, कोथरुड, खराडी, वाघोली उपनगरों के यात्री करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार पुणे मेट्रो के दूसरे चरण का काम चार साल में पूरा होगा। दूसरे चरण से पुणे के आईटी हब संस्थानों को लाभ मिलेगा।

फडणवी-पवार ने जताया आभार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने पुणे में मेट्रो विस्तार को स्वीकृति देने के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने यह भी विश्वास जताया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का यह निर्णय पुणे में यातायात की भीड़ को दूर करने, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुणे और उसके आसपास के आर्थिक, औद्योगिक, वाणिज्यिक और शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (महा-मेट्रो) इस परियोजना को लागू करेगा। बयान में कहा गया है कि इसमें कहा गया है कि काम पूरा होने दैनिक मेट्रो यात्रियों की संख्या भी बढ़ जाएगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button