अन्य खबरें

Covid-19 टीकों पर दुष्प्रभाव की याचिका खारिज

नयी दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 रोधी टीकों के कारण खून में थक्का बनने जैसे दुष्प्रभाव का आरोप लगाने वाली एक जनहित याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया।

देश के चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि यह जनहित याचिका केवल सनसनी फैलाने के इरादे से दायर की गई है। पीठ ने टिप्पणी की, इस पर कार्रवाई के लिए मुकदमा दायर करें। इसका क्या उपयोग है? कृपया यह भी समझें कि अगर आप टीका नहीं लगवाते हैं तो इसका क्या दुष्प्रभाव होगा। हम इस मुद्दे पर सुनवाई नहीं करना चाहते, यह सिर्फ सनसनी पैदा करने के लिए है। याचिका प्रिया मिश्रा एवं अन्य द्वारा दायर की गई थी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button