राष्ट्रीय

आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया’, मन की बात में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो शो मन की बात का 123वां एपिसोड जारी हो गया है। देशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार आप अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की ऊर्जा से भरे हुए हैं। यह 10 साल पहले शुरु हुआ था और आज पूरी दुनिया में छा गया है। योग दिवस की खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलीं। योग अब सशक्तिकरण का जरिया बन गया है। 

पीएम मोदी ने कहा, “21 जून को देश और दुनिया भर में लाखों लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इसकी शुरुआत 10 साल पहले हुई थी। इन 10 सालों में हर साल उसकी परंपरा पहले से ज्यादा भव्य होती गई है। यह दर्शाता है कि ज्यादा लोग योग को अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं।”

मन की बात की मुख्य बातें

  • पीएम मोदी ने कहा, “धार्मिक यात्राएं सेवा के अवसर का महाअनुष्ठान होती हैं। जितने लोग यात्रा में जाते हैं, उससे ज्यादा लोग उनकी सेवा में जुट जाते हैं। लंबे समय के बाद कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू हुई है। हिंदू, बौद्ध, जैन परंपरा में कैलाश को श्रद्धा का केंद्र माना गया है। जब कोई तीर्थयात्रा पर जाता है तो एक भाव मन में आता है, चलो बुलावा आया है।” यही भाव हमारी धार्मिक यात्राओं की आत्मा है। ये यात्राएं शरीर के अनुशासन का, मन की शुद्धि का, आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ-साथ प्रभु से जुड़ने का माध्य है।
  • उन्होंने ये भी बताया, ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ यानी WHO ने भारत को Trachoma free घोषित कर दिया है। अब भारत Trachoma मुक्त देश बन चुका है। ये उन लाखों लोगों की मेहनत का फल है, जिन्होंने बिना थके, बिना रुके, इस बीमारी से लड़ाई लड़ी। ये सफलता हमारे हेल्थ वर्कर्स की है।
  • इमरजेंसी के दौर को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इमरजेंसी लगाने वालों ने ना सिर्फ हमारे संविधान की हत्या की बल्कि उनका इरादा न्यायपालिका को भी अपना गुलाम बनाए रखने का था। इस दौरान लोगों को बड़े पैमाने पर प्रताड़ित किया गया था। इसके ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
  • उन्होंने आगे कहा, अभी इंटरनेशनल लेबल ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट आई है। इसमें सामने आया है कि देश के 95 करोड़ लोग किसी न किसी सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं। इन सफलताओं ने एक विश्वास दिलाया है कि आने वाले समय में भारत और सशक्त होगा। साथियों, जनभागीदारी से देश और आगे बढ़ रहा है।
  • इस दौरान उन्होंने देशवासियों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए भी कहा। पीएम मोदी ने कहा, “बोडोलैंड आज अपने नए रूप से साथ देश के सामने खड़ा है। बोडो टेरोटेरियल एरिया में तीन हजार से ज्यादा टीमें और 70 हजार से ज्यादा खिलाड़ी फुलबॉल खेल रहे हैं। एक समय था जब बोडोलैंड संघर्ष कर रहा था। आज यहां से निकले फुटबॉल खिलाड़ी अपनी पहचान बना रहे हैं। कई ने तो सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में रास्ते बनाए। अगर हमें अपने सामर्थ्य को बढ़ाना है तो हेल्थ पर ध्यान देना होगा। भोजन में 10 प्रतिशत तेल घटाइए और मोटापा कम कीजिए।”
  • पीएम मोदी ने बताया कि मेघालय के एरी सिल्क को जीआई टैग मिल गया है। उन्होंने कहा कि हम अक्सर मन की बात में देश के यूनीक प्रोडक्ट की बात करते हैं। कुछ दिन पहले मेघालय के एरी सिल्क को जीआई टैग मिला है। इस सिल्क की कई ऐसी खूबियां हैं, जो इसे अन्य फैब्रिक से अलग बनाती हैं। इसे बनाने के लिए प्रयोग होने वाले रेशम के कीड़ों के मारा नहीं जाता है। इसकी खूबी है कि यह सर्दियों में गर्मी और गर्मियों में ठंडक देता है। वहीं, तेलंगाना के भद्राचलम की महिलाएं पहले खेतों में मजदूरी करती थीं, जो आज मिलेट्स से बिस्किट बना रही हैं। उनकी कॉपरेटिव में 3 हजार से ज्यादा रोटियां बनाई जाती हैं। गांव की रोटी शहर तक पहुंच रही है। 
  • उन्होंने सरकारी योजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि अभी इंटरनेशनल लेबल ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट आई है, इसमें सामने आया है कि देश के 95 करोड़ लोग किसी न किसी सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं। इन सफलताओं ने एक विश्वास दिलाया है कि आने वाले समय में भारत और सशक्त होगा। जनभागीदारी से ये देश और आगे बढ़ रहा है। 
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button