जरा हट के

इस हसीना की खूबसूरती देख पगलाए लोग, एक ही दिन में मिले 85 शादी के प्रपोजल, लेकिन शर्त सुन…

अमेरिका के एरिजोना की मॉडल कैटरीना रोज (Katrina Rose) को महज 24 घंटे में 85 शादी के प्रस्ताव मिले. एक मजाकिया वीडियो ने इंटरनेट पर ऐसी आग लगाई कि मर्दों की लाइन लग गई, लेकिन कैटरीना को रईस या सुंदर नहीं बल्कि कुछ और ही चाहिए था.

सोशल मीडिया की दुनिया में रातों-रात मशहूर होना अब कोई नई बात नहीं है, लेकिन एरिजोना की एक मॉडल के साथ जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया है. 20 साल की कैटरीना रोज (Katrina Rose) ने अपनी खूबसूरती और एक वीडियो के जरिए इंटरनेट पर ऐसी आग लगाई कि मर्दों की कतार लग गई. कैटरीना का दावा है कि उन्हें महज 24 घंटे के भीतर शादी के कुल 85 प्रस्ताव मिले हैं. आमतौर पर मॉडल्स को डेटिंग के मैसेज मिलते हैं, लेकिन कैटरीना के मामले में लोग सीधे उन्हें अपनी दुल्हन बनाने और सात फेरे लेने की बात करने लगे. इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली कैटरीना ने बताया कि उनका एक छोटा सा मजाकिया वीडियो कुछ ही पलों में वायरल हो गया. जैसे ही वीडियो को लाखों व्यूज मिले, उनके इनबॉक्स में संदेशों की बाढ़ आ गई.

कैटरीना का कहना है कि वे खुद को ‘मैरिज मटेरियल’ मानती हैं और शायद यही बात लोगों को भा गई. पुरुषों ने उन्हें ‘सपनों की रानी’ बताना शुरू कर दिया. एक शख्स ने तो कमेंट सेक्शन में उन दोनों की काल्पनिक प्रेम कहानी (Love Story) ही लिख डाली, जिसे देखकर कैटरीना को लगा जैसे उन्होंने कोई नई फैन फिक्शन की सीरीज शुरू कर दी है. इतनी बड़ी संख्या में मिले शादी के प्रपोजल्स के बावजूद कैटरीना ने किसी को भी जवाब देना जरूरी नहीं समझा. उनका कहना है कि वे अपने लुक्स और आत्मविश्वास से प्यार करती हैं और यही कॉन्फिडेंस मर्दों को उनकी ओर आकर्षित करता है. कैटरीना का मानना है कि उनका व्यक्तित्व स्क्रीन के जरिए भी लोगों तक पहुंचता है, जिससे वे प्रभावित हो जाते हैं. हालांकि, वे इस अटेंशन का आनंद लेती हैं, लेकिन वे किसी भी अनजान शख्स के साथ अपनी लाइफ शेयर करने के लिए तैयार नहीं हैं.

कैटरीना ने बहुत साफ शब्दों में कहा कि उन्हें सिर्फ सुंदर चेहरा या बैंक बैलेंस नहीं चाहिए. वे कहती हैं, “चाहे कोई कितना भी अमीर या हैंडसम क्यों न हो, मुझे रिश्ते में गहराई चाहिए.” उनका तर्क है कि सिर्फ इसलिए कि कोई उनकी ओर आकर्षित है, इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें उस शख्स को अपनी जिंदगी में जगह देनी ही होगी. कैटरीना फिलहाल अपनी ऑनलाइन दुनिया में खुश हैं और वे किसी जल्दबाजी में नहीं हैं. उन्होंने साफ किया कि जो मर्द उनसे शादी करना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए बहुत मेहनत करनी होगी. मॉडल ने अंत में चुटकी लेते हुए कहा कि सिर्फ ‘सुंदर’ कहने वाले मैसेज से काम नहीं चलेगा. वे तभी किसी के साथ आगे बढ़ने का सोचेंगी जब उनके बीच जबरदस्त केमिस्ट्री होगी. हालांकि, कैटरीना इस बात से काफी खुश हैं कि उनके पास चुनने के लिए कम से कम 85 विकल्प मौजूद हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button