छत्तीसगढ़
समाज के सैकड़ों साल पुराने मुक्तिधाम पर ट्रैक्टर चलाने का आरोप, थाने पहुंचे लोग…

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना के ग्राम पंचायत चरखुराकला में मुक्तिधाम की जमीन पर ट्रैक्टर चलाने का आरोप पटवा समाज के लोगों ने लगाया है. समाज के लोगों का आरोप है कि पटवा पाटस्कर समाज के मुक्तिधाम पर कब्जा करने जमीन दलाल ने टैक्टर चलवा दिया. इसके विरोध में समाज के लोगों ने पुलिस में शिकायत कर जमीन को मुक्त कर कब्जा करने वाले पर कार्रवाई की मांग की है.
दरअसल, समाज के लोगों को सूचना मिली कि डब्बू पाठक के समाज के मुक्तिधाम पर कब्जा करने की सूचना मिली थी. समाज के प्रमुख लोग जब मौके पर पहुँचे तो पाया कि श्मशान घाट पर ट्रैक्टर से जुताई कर खेत बनाया जा रहा है. इस पर समाज के लोगों ने पांडातराई थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए मुक्तिधाम को कब्जे से मुक्त कर डब्बू पाठक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.



