अंतर्राष्ट्रीय

ईरान के साथ शांति समझौता पूरा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला; ट्रंप का एलान

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि ईरान के साथ शांति समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल दिया जाएगा और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी तुरंत हटा ली जाएगी।

अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखते हुए, ट्रंप ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है और उन्होंने इसमें शामिल सभी पक्षों को बधाई दी।

ट्रंप ने लिखा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है। सभी को बधाई! मैं इसके द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को टोल-फ्री खोलने के लिए पूर्ण रूप से अधिकृत करता हूं, और इसके साथ ही, अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत हटाने का भी अधिकार देता हूं। दुनिया के जहाजों, अपने इंजन चालू करो। तेल को बहने दो!”

ईरान ने क्या कहा है

ईरान के उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा है कि डील हो गई है लेकिन शुक्रवार को हस्ताक्षर होने तक तेहरान इसे लागू करना शुरू नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि यह समझौता तेहरान में कतर के प्रतिनिधि के साथ 14 घंटे से ज्यादा चली बातचीत के बाद हुआ है। पाकिस्तान के अलावा कतर एक और अहम मध्यस्थ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button