छत्तीसगढ़
पीसीसी चीफ बैज का मंत्री राजवाड़े पर पलटवार, कहा- पहले अपने जेठ जी को संभाल लें…

रायपुर। के कुपोषण वाले बयान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े पर पलटवार करते हुए कहा कि अभी नए-नए मंत्री बनी हैं. सत्ता का सुख भोग रही हैं. पहले अपने जेठ जी को संभाल लें. कांग्रेस ने कुपोषण मुक्ति के लिए बेहतर काम किया है, अब हालात संभल नहीं रहे हैं. दूसरों पर आरोप लगाने से अच्छा है अपना काम करें, फिर बात करें.
भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि 400 पार कहने वाली और मिस कॉल वाली पार्टी 240 में सिमट गई. अब यह बैसाखी वाली सरकार हो गई है. देश में घटते जनाधार को देखते हुए सदस्यता अभियान चला रही है. देश की जनता ने ठान लिया है कि मोदी को बाहर करना है. भाजपा डरी हुई है इसलिए सदस्यता अभियान चला रही है.



